पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। जमीनी विवाद के निपटारे के लिये मशरक थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। शनिवार को 1 बजे के बाद जनता दरबार की कार्रवाई शुरू हुई। अलग अलग क्षेत्रों से पुराने लंबित मामले में लोगों ने फरियाद को लेकर जनता दरबार में अपनी अपनी फरियाद की सुनवाई करायी। मौके पर अंचल निरीक्षक महेंद्र राम और थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जमादार ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में सारण जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना में लगाये गए जनता दरबार में पांच लंबित मामलों में दो का निपटारा किया गया।वही तीन मामलों में सुनवाई की अगली तिथि दी गई। मौके पर अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि जनता दरबार में शनिवार को एक भी नया मामला दर्ज नही हुआ वही पहले से पांच मामले लंबित थें जिनमें दो का निष्पादन कर दिया गया वही बचें तीन को अगले जनता दरबार कागजात की जांच पड़ताल के बाद सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग