पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को अग्निशामक सेवा के कर्मियों ने आग लगने के बाद बचाव की जानकारी ग्रामीणों को प्रचार वैन पर एलईडी टीवी को चलाकर बचाव के उपाय बताए। फायर स्टेशन अधिकारी मढ़ौरा दिलीप कुमार सिंह के आदेशानुसार मशरक फायर स्टेशन में कार्यरत फ़ायरमैन मुकुल कुमार राय,सिपाही अमरेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, महेश कुमार के मौजूदगी में पिक वैन प्रचार रथ में एलईडी पर चल रहे बचाव को ग्रामीणों के बीच शेयर कर उन्हें आग लगने के बाद बचाव की सटीक जानकारी दी। फ़ायरमैन मुकुल कुमार राय ने बताया कि विभाग द्वारा मिले निर्देश को लेकर गांव कस्बों के बीच हम लोग जाकर हर दिन एलईडी के माध्यम से लोगों को आग लगने के बाद बचाव की जानकारी दे रहे हैं। जिसमें शनिवार को मशरक बाजार, थाना चौंक,डुमरसन बाजार समेत ग्रामीण इलाकों में जागरूकता चलाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग