राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-अमनौर मुख्य सड़क पर शुक्रवार को मुरलीपुर गांव के समीप यात्री सवार एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गई। जिससे ऑटो में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में मोलनापुर गांव निवासी राधा सहनी, आकुचक निवासी मनोज सहनी और पचरौड़ निवासी जलेश्वर राय शामिल हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के रेफरल अस्पताल तरैया भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राधा सहनी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि उक्त लोग तरैया से पचरौड़ जाने वाले एक ऑटो में सवार होकर अपने-अपने घर जा रहे थे कि उक्त ऑटो के चालक के नियंत्रण खोने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गई। जिससे उसमें सवार सभी लोग दब गए, स्थानीय लोगों द्वारा ऑटो को सीधा कर उन्हें बाहर निकाला गया और उनलोगों को घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग