राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के आमड़ाढ़ी गांव में एकमा-महाराजगंज सड़क पर स्थित आमडाढ़ी गांव निवासी कृष्णा सिंह की किराना सह गल्ला दुकान का छत तोड़कर अज्ञात चोरों ने बीती रात दुकान के सामान व नकदी समेत हजारों रूपये मूल्य की सम्पत्ति चोरी कर चंपत हो गए। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार द्वारा थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु सूचना दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग