राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी भुलाई पंडित के पुत्र टिंकू पंडित के रूप में हुई।वहीं घायलों में फुलेना पंडित के पुत्र मुनीर पंडित और मंटू पंडित के 3 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज गड़खा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।टिंकु पंडित अपने ससुराल गड़खा के अलोनी में एक बाइक पर तीनों जा रहे थे। तभी हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग