राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम द्वारा पंचायत भवन खैरा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके तहत सामाजिक बुराइयों नशा, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें थाना अध्यक्ष विरेंद्र राम ने कहा कि पुलिस हरदम आम पब्लिक के सहयोग के लिए खड़ी रहती है। बेझिझक अपनी समस्याओं को लेकर आप लोग पुलिस के पास आइए इसमें डरने की कोई बात नहीं है। संगोष्ठी में खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, समाजसेवी इसरार खान सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग