राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। कर्नाटक के शिव मोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षवर्धन के निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार की संध्या हिन्दू विश्व परिसद के कार्यकर्ताओं ने निकाली कैंडिल मार्च।जिसका नेतृत्व सत्येंद्र तिवारी ने किया।कार्यकर्ताओ ने हिन्दू विश्व परिषद के बैनर तले हाथों में कैंडल लेकर पर्यटक स्थल केंद्र पुरवारी पोखरा से चलकर अमनौर कॉलेज होते हुए अमनौर चौक तक मार्च किया।कार्यकर्ताओ ने सरकार से हत्या में सभी सँगलिप्त अपराधियो को गिरफ्तारी की मांग किया तथा जो गिरफ्तार हो चुके है उनको कड़ी सजा दिलाने का सरकार से अपील किया।इस मौके पर रौनक कुमार सिंह,त्रिपुरारी सिंह,उपेंद्र शर्मा,लाल बिहारी केशरी,चुन्नू कुमार,अनुज कुमार मुकेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग