मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। बिहार पुलिस पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान आज रेडिएंट पब्लिक स्कूल भेल्दि में भेलदि थाना प्रभारी के अध्यक्षता में पेंटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से अमनौर अंचलाधिकारी,भाकपा अंचल सचिव अवधेश कुमार,पूर्व मुखिया रमेश राय,पूर्व बी डी सी संतोष गुप्ता,प्रशिक्षु एस आई स्वेता कुमारी,स्कूल डायरेक्टर रंजीत चौरसिया, शिक्षकगण तथा छात्र- छात्राए उपस्थित रहे। वहीं छात्रों द्वारा नशा मुक्ति पर भिन्न भिन्न तरह के चित्रण द्वारा नशा को रोकने एवम् उसके खामियां को दर्शाया गया। अंचलाधिकारी ने नशा करने से होने वाले खामियों को बताया तो भाकपा अंचल सचिव अवधेश कुमार ने नशा को परिवार और समाज को नाश करने वाला घातक लत बताया। पूर्व मुखिया रमेश राय ने बच्चों को इसके प्रति जागरूक रहने तथा रखने कि जरूरत है। थानाप्रभारी ने हर संभव मदद करने की बात कही। धन्यवाद् ज्ञापन स्कूल डायरेक्टर रंजीत चौरसिया ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग