किसान सलाहकार संघ ने तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन विधायक को सौंपा,कहा हमारी मांगों को विधानसभा में उठाये
तरैया(सारण)। प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के जिला इकाई ने विधायक मुंद्रिका प्रसाद यादव को अपनी तीन सूत्री माँग को विधानसभा में उठाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पहला माँग है कि किसान सलाहकारों को पूर्णकालिक कर राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए,और दूसरा कि काम के आधार पर कम से कम तीस हजार रुपये मानदेय दिया जाए और तीसरा कि ईपीएफ का लाभ वर्ष 2010 से दिया जाए।उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,विद्या भूषण प्रसाद,जयशंकर प्रसाद,आदित्य कुमार,हरेंद्र सहनी व अन्य उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग