तरैया थाने में देशी 3496 लीटर व विदेशी 126 लीटर जप्त शराब का हुआ विनष्ट
तरैया(सारण)। उत्पाद विभाग के निर्देश पर तरैया थाने में जब्त विदेशी शराब 126.375 लीटर व देशी शराब 3495 लीटर को शनिवार को विनष्ट किया गया। कांड संख्या 298/19 व अन्य चार काण्डों में 3621.375 लीटर देशी व विदेशी शराब जप्त हुआ था। जिसका विनष्टीकरण किया गया। उक्त मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में तरैया सीओ वीरेन्द्र मोहन व मद्य निषेध विभाग के एसआई कुश कुमार,अमित आनंद,थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मद्य विभाग के सिपाही मनोज कुमार व दिलीप कुमार,चौकीदार हैदर अली,रामेश्वर माँझी, वकील राय, जुलिस कुमार व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग