- 05 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल सहित 22 चक्र गोली , लूटी गई मोबाईल के साथ नगद एवं अन्य सामान बरामद।
- 02.22 को मढ़ौरा में घटित गृह डकैती सहित कई कांडों का सफल उद्भेदन।
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मढ़ौरा थानान्तर्गत पटेढी जालाल में डकैती की योजना बना रहे 05 अपराधकर्मियों को 05 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल एवं 22 चक्र गोली तथा मोटरसाईकिल के साथ विगत कई वर्षों से एक दर्जन लूट , डकैती एवं हत्या में वांछित मोस्ट वांटेड अपराधकर्मी टिंकू शर्मा सहित 05 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया जिसके संदर्भ में मढौरा थाना कांड सं0 128/ 22 व 28 फरवरी, धारा 399/402/414 भा0 द0 वि0 एवं 25 (1- बी)/26/35 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अपराधकर्मी पुछ- ताछ के क्रम में मढ़ौरा थानान्तर्गत दिनांक 20.02.22 की रात्रि पटेढी जालाल में घटित गृह डकैती घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए निशानदेही पर घटना में लूटी गई मोबाईल नगद एवं अन्य सामान की बरामदगी कराया। इस कांड में संलिप्त 05 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है । टिंकु शर्मा एवं रविन्द्र राउत विगत माह में बनियापुर , मढौरा, खैरा में घटित गृह डकैती में वांछित थे टिंकु शर्मा एवं रविन्द्र राउत पूर्व में भी लूट- पाट के कांडो में जेल जा चुके है। उपरोक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी टिंकु शर्मा के नेतृत्व में एक गैंग बना कर लगातार लूट पाट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। टिंकु शर्मा गिरोह द्वारा नगरा ओ0 पी0 अन्तर्गत 2020 में लूट पाट के क्रम में एक सेवा निवृत सैनिक की हत्या कर दी गई थी। तब से कई घटनाओं को अंजाम देकर फिरार चल रहे थें। उपरोक्त घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी की जा रही है। उपरोक्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध जल्द ही अनुसंधान पूरा कर त्वरित विचारण करा कर सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
टिंकु शर्मा का अबतक ज्ञात अपराधिक इतिहास :
- मढौरा थाना कांड सं0-112/ 13, दिनांक05.2013, धारा -302/ 379/ 201/ 34 भा0 द0 वि0।
- पानापुर थाना कांड सं0: 249/ 19 दिनांक 12.19 धारा 379/ 411 भा0 द0 वि0।
- खैरा थाना/ नगरा ओ0 पी0 कांड सं0-42/ 20 दिनांक : 13 फरवरी 2020, धारा -396 भा0 द0 वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- खैरा थाना/ नगरा ओ0 पी0 कांड सं0 : 53/ 20, 20 फरवरी 2020 धारा 399/ 51 भा0 द0 वि0 एवं 25 (1- बी) ए/ 26/ 35 आर्म्स एक्ट।
- मशरख थाना कांड स0-260/ 21 दिनांक 05. 21 धारा -399/ 402 भा0 द0 वि0 एवं 25 ( 1 – बी ) ए/26/ 35 आर्म्स एक्ट।
- इसुआपुर थाना कांड सं0- 148/ 21 दिनांक -26.07.21 धारा -394 भा0 द0 वि0
- जलालपुर थाना कांड सं0 – 254/ 21 दिनांक- 21.10.21 धारा -392 भा0 द0 वि0
- बनियापुर थाना कांड सं0- 462/ 21 दिनांक11.21 धारा 392 भा0 द0 वि0
- इसुआपुर थाना कांड सं0- 231/ 21 दिनांक11.21 धारा -392 भा0 द0 वि0
- बनियापुर थाना कांड सं0- 522/ 21 दिनांक12.21 धारा 395/ 397 भा0 द0 वि0
- मढौरा थानां कांड सं0- 112/ 22 दिनांक02.22 धारा -395/ 39 भा0 द0 वि0
- बनियापुर थाना कांड सं0- 503/ 21 दिनांक12.21 धारा 392 भा0 द0 वि0
- मढौरा थाना कांड सं0- 738/21 दिनांक – 24 दिसम्बर 2021 धारा – 395/412 भा0 द0 वि0
- खैरा थाना/ नगरा ओ0 पी0 कांड सं0- 40/ 20 दिनांक -11.02.20 धारा 395 भा0 द0 वि0
रविन्द्र राउत का अबतक ज्ञात अपराधिक इतिहास :
- बनियापुर थाना कांड सं0- 462/ 21 दिनांक11.21 धारा – 392 भा0 द0 वि0
- बनियापुर थाना कांड सं0- 503/ 21 दिनांक12.21 धारा – 392 भा0 द0 वि0
- मढौरा थानां कांड सं0- 112/ 22 दिनांक -21.02.22 धारा – 395/ 39 भा0 द0 वि0
- मढौरा थाना कांड सं0- 738/ 21 दिनांक -24.12.21 धारा – 395/ 412 भा0 द0 वि0
गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम एवं पताः
- टिंकु शर्मा पिता- राम अयोध्या शर्मा, सा0 पटेढी जलाल, थाना- मढौरा जिला- सारण
- रविन्द्र राउत पिता- विरेन्द्र राउत, सा0 बरदहीया थाना मढौरा जिला सारण
- अजीत राउत पिता- पशुपति राउत सा0 बाबू के असोईया थाना मढौरा जिला सारण
- मेराज अंसारी पिता- मोख्तार अंसारी, सा0 सिपहा थाना माँझागढ जिला गोपालगंज
- शहीद आजम पिता- मैनुल होदा सा0 सुगवनिया थाना माँझागढ जिला गोपालगंज
बरामद/ जप्त वस्तुओं की विवरणी :
- देशी कट्टा : 05
- देशी पिस्टजल : 01
- जिंदा कारतूस : 22 चक्र
- डकैती का रूपया : 2700 रूपया
- डकैती का मोबाईल : 01
- डकैती का पायल : 01 जोड़ा
- मोबाईल : 14
- डकैती में प्रयुक्त मोटरसाईकिल : 01


More Stories
विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर ” वोट फ़ॉर अर्थ, वोट फ़ॉर डेमोक्रेसी” थीम के साथ निकाली गई मतदाता जागरूकता साईकिल रैली
सभी प्रखण्डों में हो रहा है सुधा मिल्क पार्लर का निर्माण
बक़रीद के त्पयोहार पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर डीएम ने बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी 24 घंटे नज़र