- जेपीयू छात्रों के लिए हमेशा की तरह संघर्षरत है एआईएसएफ: अमित नयन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एआईएसएफ सारण जिला परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल स्नातकोत्तर के परीक्षाफल में भारी गड़बड़ी को लेकर जेपीयू कुलसचिव प्रोफेसर रवि प्रकाश बबलू से मिला। उन्हें एक स्मार पत्र सौंपा। जिसमें पीजी रिजल्ट सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाने की अपील, सुगमता पूर्वक शैक्षणिक माहौल के निर्माण, सत्र नियमित करने, आदि बातों को कुलसचिव महोदय के सामने प्रस्तुत किया। सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कुलसचिव महोदय ने परीक्षा परिणाम त्रुटि निदान हेतु 7 सदस्यीय कमिटी गठित होने की बात कही। उन्होंने इसका एक पत्र भी एआईएसएफ जिला सचिव अमित नयन को दिया। जिला सचिव ने कुलसचिव महोदय का आभार प्रकट किया एवं छात्र हित में उठाए गए कदम की प्रशंसा की। एआईएसएफ सारण के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से एआईएसएफ जिला सचिव अमित नयन,जगदम कॉलेज के स्नाकोत्तर के छात्र धीरज कुमार सिंह, विपिन कुमार गिरी, सुमित कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, राकेश बाबा, अनिकेत कुमार सोनू कुमार बैठा आदि छात्र मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग