पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर के सटे पश्चिम पीछे अल शाहीन पारा मेडिकल कालेज व महिला चिकित्सक क्लीनिक में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। मामले में महिला चिकित्सक डॉ शबनम नाज ने बताया कि वह थाना परिसर के पीछे अल शहीन पारा मेडिकल कॉलेज व क्लिनिक चलाती है। उनके पति डॉ महम्मद जमाली दुबई में चिकित्सक हैं सोमवार की मध्य रात्रि में मकान के पीछे दीवाल पर चढ़ सीसीटीवी कैमरे को तोड़ सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर घुस चोरी की घटना कर ली गई है वहीं उनके द्वारा खटपट की आवाज सुनकर हल्ला मचाने पर अज्ञात चोर फरार हो गया। चोर की गमछा से मुंह बांधे फ़ुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चिकित्सक ने बताया कि क्लिनिक में रखें 45000 नगदी, क्लिनिक का मोबाइल, टीवी सेट अप बाक्स और आवश्यक सामान की चोरी कर ली गई। घटना की सूचना पर रात्रि में पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल ने मामले का जायजा लिया। महिला चिकित्सक के द्वारा मंगलवार को थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग