राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने एएलटीएफ टीम के साथ थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में रविवार की सुबह छापेमारी कर देशी शराब बनाने के लिए तैयार 300 लीटर महुआ पास नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएलटीएफ जमादार अजय कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई तो खेतों और जंगलों में अवैध तरीके से देशी शराब बनाने के लिए महुआ फास गैलनो में भरकर खेतों में गढ़े को छुपा दिया गया था जिसमें 300 लीटर महुआ पास बरामद कर उसे विनष्ट कर दिया गया। शराब निर्माण करने वाले की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग