पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दुमदुमा शिव मंदिर के पास बीते दिनों पहले शराब धंधेबाज चैनपुर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह उर्फ भुअर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर अवांछनीय तत्वों के द्वारा हमला कर चौकिदार को घायल करने का मामला सामने आया था जिसमें थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आधा दर्जन और अज्ञात 50 लोगों पर दर्ज कर कांड के अनुसंधानकर्ता दारोगा राजेश कुमार रंजन को जांच पड़ताल के लिए सौप दिया गया। जांच पड़ताल के दौरान रविवार को मारपीट में नामजद आरोपी शेखपुरा गांव निवासी टिंकू कुमार सिंह पिता शैलेश सिंह को कांड में दूसरे नामजद आरोपी चिमनी व्यवसायी सुशील सिंह के चिमनी परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया वही और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग