- अभियान के अन्तर्गत 41 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर 11600 ली० अर्द्धनिर्मित शराब/ पाश किया गया विनष्ट
- हत्या व हत्या के प्रयास में 04, मद्यनिषेध में कुल 22 अभियुक्तों को गिरफतार के साथ कुल 360 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों,अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण,परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर कुल 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा 01 , जिंदा कारतूस 06, एवं 360 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। पिछले 24 घंटों में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 41 शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर लगभग 11600 लीटर कच्चा शराब/ पाश को विनष्ट किया गया। 05 मार्च को गरखा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर गांव से छापामारी कर 189 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ डोरीगंज थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर मुसेपुर नट टोली , महद्दीपुर एवं इस्माईलपुर नट टोली से छापामारी कर 75 लीटर देशी शराब किया गया। साथ ही दरियापुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम जैतीपुर एवं टरवा मंगलपाल से छापामारी कर 37 लीटर देशी शराब जप्त कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। नगर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर राजेन्द्र सरोवर के पास से छापामारी कर 25 लीटर देशी शराब जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग