राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्रों में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ अभियान की शुरुआत करते हुए नगरा प्रखण्ड के कनीय विद्युत अभियंता, मो ओबैदुल्लाह अंसारी ने तीन टीम का गठन कर छापेमारी के तहत अफ़ौर, नगरा एवं माया टोला क्षेत्र में लगभग 34 बकायेदारों का लाइन काटा गया वहीं 106 उपभोक्ताओं द्वारा स्पॉट पर ही भुगतान कराया गया। इस बाबत कनीय विद्युत अभियंता ने बताया की साल 2022 के शुरुआत से अभी तक कुल 574 बकायेदारों का लाइन काटा गया वहीं 13 बिजली चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह अभियान लगातार बृहद पैमाने पर चलाया जाएगा जब तक कि सभी उपभोक्ता बिल भुगतान का आदत नहीं बना लेते। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि अपना बकाया जल्द से जल्द भुगतान करें ताकि अनावश्यक लाईन कट जाने की परेशानी से आप सभी बचें रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग