संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)| दो वर्षो के लंबे अंतराल के बाद सोमवार से प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयो में वार्षिक मूल्यांकन 2021-22 कदाचार मुक्त माहौल में प्रारम्भ हुई।परीक्षा में वर्ग 5 और 8 के छात्र/छात्राये सम्मिलित हुए।वार्षिक मूल्यांकन 07 से 10 मार्च तक चलेगी।जबकि वर्ग 01से 04 और 06-07 की परीक्षा 25 से 29 मार्च के बीच होगी।प्रथम दिन भाषा और अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई।जहाँ उर्दू पढ़ने वाले छात्रो ने उर्दू विषय की परीक्षा में भाग लिया।दो पालियों में आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 10-12 बजे तक एवं दूसरी पाली अपराह्न 01-03 बजे तक हुई।परीक्षा के उपरांत संकुल स्तर पर छात्रों का मूल्यांकन कार्य एवं प्रगति पत्रक में ग्रेड का संधारण किया जाएगा।जिसके बाद विद्यालय स्तर पर छात्रों के बिच प्रगति पत्रक का बितरण किया जाएगा।
परीक्षा के दौरान शिक्षको को करनी पड़ी मसक्कत
वार्षिक मूल्यांकन के प्रथम दिन प्रायः सभी विद्यालयो में छात्रो की उपस्थिति औसत से काफी अधिक रही।जहाँ बच्चों के बिच व्यवस्थित ढंग से परीक्षा संचालन को ले बिद्यालय प्रबंधन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।परीक्षा में बिभागिये स्तर पर सत्र 2019-20 में मुद्रित प्रश्न सह उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराई गई थी।जिसपर वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार शिक्षकों ने 2021-22 अंकित कर मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ किया।बताया जाता है कि सत्र 2019-20 में प्रश्नपत्र छपने के बाद कोरोना महामारी की वजह से मूल्यांकन स्थगित हो गई थी।तब से प्रश्नपत्र सुरक्षित रखे गए थे।इधर कई विद्यालय प्रधान ने बताया कि छात्र संख्या के अनुपात में हिंदी और अंग्रेजी के प्रशनपत्र कम संख्या में उपलब्ध होने से ब्लैक बोर्ड पर लिखकर परीक्षा लेनी पड़ी या फिर प्रश्न पत्रों का फ़ोटो स्टेट कराकर छात्रों के बिच वितरित की गई।
डेढ़ साल से अधिक समय तक विद्यालय बंद रहने का दिखा असर
कोरोनाकाल के प्रथम,दूसरे और तीसरे लहर को मिलाकर डेढ़ साल से अधिक समय तक विद्यालय बंद रहे।जिस वजह से बच्चों का पाठ्यक्रम पूरी तरह से पिछड़ गया।ऐसे में वार्षिक मूल्यांकन के दौरान बच्चों को प्रश्नों के उत्तर देने में परेशानी होते देखी गई।इस दौरान बच्चें शिक्षकों से संपर्क कर प्रश्नों के उत्तर लिखने में लगे रहे।हालांकि दो वर्षो के बाद परीक्षा आयोजित होने को लेकर छात्र/छात्राएं काफी उत्साहित दिखे।

फ़ोटो (वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित बच्चे)|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग