नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर सारण। जिले के दरियापुर प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन स्वास्थ्य विभाग व केअर इंडिया के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी गयी। अपने संदेश में डॉ सिंह ने बताया कि महिला अपने जीवन व कार्य की एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना है। उन्होंने ने बताया की जिस प्रकार कोरोना महामारी में स्वास्थ्य विभाग की महिला फौज निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही थीं, यह हम सबके लिए प्रेरणादायक है। अपने संबोधन में डॉ सिंह ने सभी महिला को निस्वार्थ का प्रतीक बताया। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्तर पर छोटका बनेया गांव में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करवाया गया। जिसमें केअर इंडिया के तेज नारायण गुप्ता ने महिलाओं की तारीफ की गई। बताते चले कि स्वस्थ्य समाज जैसी साकारात्मक सोच की ऊर्जा किसी भी घर की महिला के द्वारा प्रदान किया जाता है। उक्त अवसर पर दन्त चिकित्सक डॉ आर.के.चौधरी, चिकित्सा पदाधिकारी (आयुष) डॉ नीरज तिवारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य उत्प्रेरक ध्रुप कुमार, प्रखंड प्रबंधक शशांक शेखर, प्रखंड में कार्यरत सभी महिला कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग