प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शिक्षक बनकर शिक्षित समाज बनाने की सोच रखने वाले दोनों भाई अमन राज और और आलोक राज ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने की बुनियाद रख दी है. छपरा शहर के प्रभुनाथ नगर चांदमारी रोड निवासी दोनों भाई अधिवक्ता दिलीप कुमार तिवारी एवं बेबी तिवारी के पुत्र हैं. उनके पिता जहां अधिवक्ता हैं. वहीं माता एक ग्रहणी है. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में अमन राज ने जहां 106 अंक प्राप्त किया है, वहीं उनके भाई आलोक राज को 104 नंबर प्राप्त हुए हैं. दोनों भाइयों ने पूर्व में सरकारी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बंगरा से डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त किया है. अधिवक्ता के दोनों पुत्र जहां अनुशासित हैं वही रेड क्रॉस सोसाइटी से भी जुड़े हुए हैं और निरंतर समाज सेवा के कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं. वही अमन राज भारत स्काउट गाइड के स्काउट मास्टर भी है. भारत स्काउट गाइड के अच्छे कैडर होने के कारण उन्हें वर्ष 2015 में बेहतर कार्य करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. दोनों भाइयों ने कहा कि वे लोग शिक्षा के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहते हैं वही उनकी इस सफलता पर टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के पप्पू कुमार, राजेश्वर प्रसाद सहित प्राध्यापकों, भारत स्काउट गाइड एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग