शहीद स्मारक समिति दाउदपुर के शिष्टमंडल ने पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। शहीद स्मारक समिति दाउदपुर के तत्वावधान में पांच सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को एक शिष्टमंडल में शामिल समिति के अध्यक्ष शारदानंद सिंह, सचिव सुमन गिरि व समन्यवयक अभय गोस्वामी ने सारण के समाहर्ता सुब्रत कुमार सेन को एक ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिए गए ज्ञापन में प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को आजादी के दीवानें तथा शहीद दाउदपुर के छठु गिरि, फागु गिरि व कामता गिरि की शहादत दिवस सरकारी स्तर पर मनाने, शहीदों के ग्राम दाउदपुर मठिया के सर्वांगीण विकास के लिए कदम उठाने, दाउदपुर स्टेशन और स्वास्थ्य केन्द्र का नाम शहीदों के नाम पर रखने तथा स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त डॉक्टर्स, दवा समेत 50 बेड की व्यवस्था करने, दाउदपुर समेत आस-पास के पंचायतों को मिला कर प्रखंड का दर्जा की मांग सरकार से की गई है। ज्ञापन सौंपने के बाद शारदानंद सिंह ने बताया कि उपरोक्त मांगों को लेकर 10 जुलाई को दाउदपुर में धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। मगर कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण धरना का आयोजन नहीं किया जा सका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग