राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखण्ड के वनपुरा पंचायत के वनपुरा गांव स्थित सुरेश कुमार सिंह के आवासीय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कौशल किशोर मंडल का सम्मान पूर्वक विदाई की गई। इस मौके मुखिया भूषण साह, सरपंच मिथिलेश कुमार शर्मा, अभय कुमार सिन्हा, परमेश्वर सिंह, राम नारायण सिंह, युगल किशोर भारती, भरत सिंह, शंकर सिंह, सुरेश सिंह, अरुण सिंह आदि ने स्थानांतरित प्रखण्ड आपूर्ति कौशल किशोर मंडल के सेवा काल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इन्होंने आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार करने का कार्य किया है। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नये प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार का अभिनदंन किया गया.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग