पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में बुद्धिजीवियों, समाजसेवियो, ब्यवसायियों व पत्रकारों की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि आगामी 16 मार्च बुधवार को मशरक में पत्रिका विमोचन, पत्रकार, बुद्धिजीवी सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सारण जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष भूषण सिंह साधू, बिजय आईटीआई के निदेशक पप्पु सिंह सिग्रीवाल, समाजसेवी चन्द्रकेत नारायण सिंह, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष चन्द्रमा सिंह, डाॅ पीके परमार, सरपंच बिनोद प्रसाद, बिजू सिंह, सरोज सिंह, रजनिश तिवारी, सुनिल गुप्ता, बीरबल प्रसाद, सुनिल पाण्डेय, बिपीन बिहारी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यह भी तय किया गया कि मशरक हाई स्कूल के पास स्थित राजलक्ष्मी मैरेज हॉल में आगामी 16 मार्च को पत्रिका विमोचन, पत्रकार- बुद्धिजीवी सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित किया। होली मिलन समारोह प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भब्य ढंग से 16 मार्च 2022 स्थान- राज लक्ष्मी मैरेज हॉल में आयोजित होगा। बैठक में सर्वसम्मत से आयोजन समिति का गठन किया गया। 25 सदस्यीय आयोजन समिति का अध्यक्ष अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह को बनाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग