राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। जलालपुर प्रखण्ड के हंसुलाहीं बाजार के पतीला गांव में अनमोल जीवन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से नीरज कुमार के द्वारा बच्चों को फ्री मे ट्यूशन का इंतजाम अनमोल जीवन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कोपा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशी बुस्तामी खान को आमंत्रित किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम में उपप्रमुख संजय यादव, सरपंच संघ महासचिव उमर अंसारी जी, सिकेश राय जी, चंद्र मोहन सिंह जी, राकेश कुमार प्रसाद जी, सेंटर संचालक दीपक कुमार जी और पवन ठाकुर जी मौजूद थें। वहीं अनमोल जीवन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा की संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को फ्री में शिक्षा मुहैया कराना है जिससे देश के बच्चें ज्यादा से ज्यादा शिक्षित बन सके। एनजीओ के इस कदम के लिए कोपा चेयरमैन प्रत्याशी बुस्तामी खान ने धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग