- युवक की कनपट्टी पर कट्टा भिड़ाया
मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। थाना क्षेत्र के लगनपूरा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में मां और पुत्र को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। साथ ही महिला के मंगलसूत्र छीन ली गई तथा घर में घुसकर बेटी की शादी के लिए रखे गहने और साढ़े तीन लाख रुपये नगद लूट ली गई। घायलों में अनिल कुमार की पत्नी नीलू देवी और पुत्र अनीश कुमार शामिल है। दोनों का इलाज गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।इस मामले में घायल नीलू देवी ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया।जिसमें रणधीर कुमार विकी कुमार रवि कुमार कन्हैया कुमार पांचू कुमार बिंदु देवी दिव्या कुमारी ज्ञानती देवी सोहन राय की पत्नी जगन्नाथ राय की पत्नी रेनू देवी रोहित कुमार श्री भगवान राय को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा कि मेरे पुत्र बाइक से आ रहा था। तभी उक्त लोगों ने कनपटी पर कांटा भिड़ा दिया और बोला कि इधर से जा रहा है साले को जान से मार दो। मारपीट की आवाज सुनकर जब मैं बचाने गई तो तलवार लाठी डंडे से हम पर भी बाढ़ की तलवार लगने से मैं और मेरा पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गए।मारपीट की शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तब तक सभी अभियुक्त भागते हुए बोले कि इस बार तो बच गई, परंतु आगे जान से मार देंगे। बेहोश हालत में हम लोगों को रखा सीएससी में भर्ती कराया गया मारपीट के क्रम में लोगों ने गले से मंगलसूत्र छीन लिया तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पुत्री की शादी के लिए रखें गाने और साढ़े तीन लाख रूपये नगद लूटकर ले कर चले गए। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग