संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)।टेढ़ी घाट शिव मंदिर परिसर में स्थापना दिवस के अवसर पर अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया। अष्टयाम से पूर्व श्रद्धालु भक्तों द्वारा जलभरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जहाँ काफी संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालुओं ने जल भरी में भाग लिया।पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिवर्ष मंदिर के स्थापना दिवस पर धूमधाम से 24 घंटे के अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। इधर मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन की गूंज से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मौके पर समाजसेवी सुमित कुमार गुप्ता, जिलापार्षद टुनटुन पटेल, स्थानीय मुखिया दिलिप राय, विजय शर्मा, ओम शर्मा, कमला राय, राहुल शर्मा, पंडित जुगुल पाठक बाबा सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग