राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के बाजीतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में मनरेगा का काम जेसीबी कराने से नाराज ग्रामीण विशांत कुमार शर्मा ने पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। जिसमें कहा कि रात्रि को सोया था नींद खुला तो ट्रैक्टर और जेसीबी चलने की आवाज सुनाई दी।जिसके बाद अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर गया तो देखा कि एक जेसीबी और 10 ट्रेक्टर लगे हुए हैं इसमें पता चला कि कब्रिस्तान की मिट्टी भराई मुखिया द्वारा कराया जा रहा हैं। जिसके बाद मनरेगा के जेई साहब को फोन पर सूचना दिया जिसकी बातचीत की रिकॉर्डिंग मेरे पास है। सुबह में पीआरएस को व्हाट्सएप पर काम का वीडियो सेंड किया बातें किया तो बताएं कि साइड पर जा रहे हैं परंतु अब तक कार्रवाई नहीं की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग