राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मुकदमे में न्यायालय से बाइज्जत बरी होने पर शिक्षक नेताओं ने खुशी मनाई। उन्होंने हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। बताते चलें कि उक्त मामला तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रंजीत पासवान मारपीट प्रकरण का था।जिसमे प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सहित कुछ शिक्षकों को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें न्यायालय द्वारा इन सब को बाइज्जत बरी कर दिया गया है। शिक्षक नेताओं के बाइज्जत बरी होने पर शिक्षकों में हर्ष की लहर है। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही गुलाल लगाकर बधाई दिया। बधाई देने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, समसुदौला सिद्धकी, उपेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार विजय, अरुण सिंह, मधु सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजन सिंह मंटू सिंह, नीरज कुमार, अनिल सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मुरलीधर सिंह, नित्यानंद सिंह आदि ने बधाइयां दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग