राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के धवरी गोपाल गांव में दो शराब धंधेबाज के द्वारा 80 लीटर लीटर देशी शराब की डिलेवरी के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर दबोच लिया। जिसमें एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार हो गया वही एक शराब धंधेबाज फरार होने में सफल हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को दारोगा राजेश कुमार रंजन की अगुवाई में पुलिस बल के साथ धौरी गोपाल गांव में शराब की डिलेवरी करतें हुएं छापेमारी में 80 लीटर देशी शराब बरामद किया गया वही साथ में नवादा गांव निवासी धर्मदेव मांझी पिता स्व वकील मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया वही धवरी गोपाल गांव निवासी मंजीत कुमार प्रसाद पिता दिनेश प्रसाद फरार होने में सफल हो गया। गिरफ्तार और फरार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज की गई वही फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग