जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, आधा दर्जन घायल, दो रेफर

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंडामन गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में जमकर हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान स्व देवकी महतो के तीन पुत्र 30 वर्षीय संतोष महतो,25 वर्षीय छोटे लाल महंतो,34 वर्षीय विरेन्द्र महतो, विरेन्द्र महतो के 30 वर्षीय लीलावती देवी के रूप में हुई सभी घायल गंडामण गांव निवासी है। मामले में घायलों ने बताया कि नानी की पैतृक जमीन को बांटने को लेकर पहले से विवाद चल रहा है उसी को लेकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। चारों घायलों में से दो संतोष, छोटेलाल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमे चंद्रिका महतो समेत को आरोपित किया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग