छत से गिरा पांच साल का बच्चा, गंभीर अवस्था में सदर रेफर
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में शनिवार की शाम मकान के छत से गिरे पांच साल के लड़के को गंभीर रूप से घायलावस्था में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया (उतर टोला) गांव निवासी संजय सिंह के 5 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई। घायल लड़कें के परिजनों ने बताया कि संजीव मकान के छत के उपर था वही से बगल के मकान के बीच की गली में सर के बल गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने लड़कें की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। लड़कें के सर पर गंभीर चोटे आई आई है। गंभीर रूप से घायल लड़कें के पिता दूसरे राज्य में ट्रक चलाते हैं। जिसके चलते गांव के दर्जनों लोगों ने घायल लड़कें को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। घायल लड़का दो भाई हैं जिसमें वो सबसे छोटा है वो डुमरी छपिया डीपीएस इंग्लिश स्कूल में कक्षा एलकेजी का छात्र है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग