राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में हाजीपुर, चकमकरन्द एवं अक्षयवट नगर स्टेशनों पर नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं रेगयुलेशन निम्नवत् किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- नई दिल्ली से 23 मार्च, 2022 को चलने वाली 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर- पनियहवा- कपरपुरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- बलिया से 24 मार्च, 2022 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग परमानन्दपुर-भरपुरा पहलेजा घाट जं.-पाटलीपुत्र-मोकामा के रास्ते चलायी जायेगी।
रेगुलेशन-
- सियालदह से 22 मार्च, 2022 को चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण-हाजीपुर के मध्य 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- बलिया से 23 मार्च, 2022 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस हाजीपुर-छपरा ग्रामीण के मध्य 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- आजमगढ़ से 22 मार्च, 2022 को चलने वाली 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस बलिया-सोनपुर के मध्य 70 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- कामाख्या से 22 मार्च, 2022 को चलने वाली 15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस कटिहार-बरौनी के मध्य 70 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- जयनगर से 24 मार्च, 2022 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस समस्तीपुर-सराय के मध्य 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 24 मार्च, 2022 को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस छपरा-सोनपुर के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- बरौनी से 24 मार्च, 2022 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंड़िया एक्सप्रेस बरौनी-सराय के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।


More Stories
15 नवम्बर से वाराणसी मंडल पर दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का होगा संचलन
पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस- 2023’’ का हुआ आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी