राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा पंचायत भवन परिसर में बीइंग हेलपर फाउंडेशन के बैनर तले बिहार यात्रा मिशन डिजिटल एजुकेशन के तहत बिहार के 38 जिलों भ्रमण कर बिहार बोर्ड में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और कक्षा 6 से ही कंप्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य रूप से जुड़वाने के तहत प्रखंड के खैरा पंचायत भवन परिसर में रथ पहुंचा जहां पंचायत के शिक्षाविद् तथा जनप्रतिनिधियों ने रथ के साथ आये आगंतुकों का स्वागत किया। मुहीम चलाने वाले बीइंग हेलपर फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि हम लोगों ने बिहार बोर्ड में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और कक्षा 6 से ही कंप्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य रूप से जुड़वाने के लिए यात्रा कर रहे हैं इस यात्रा ने हम बिहार के औरतें जिलों के सभी प्रखंडों में जाकर लोगों को कंप्यूटर की शिक्षा का महत्व बताएं उन्हें जागरूक करेंगे तथा इस मुहिम में उनसे सहयोग मांगेंगे जिसमें हम सहयोगी यों से मिलकर उनसे एक अनुशंसा पत्र पर हस्ताक्षर कर कराएंगे जो बाद में हम उस अनुशंसा पत्र को सरकार के समक्ष रखेंगे ताकि बिहार बोर्ड में कक्षा 6 से कंप्यूटर की शिक्षा की आदेश दिया जा सके। उन्होंने बिहार बोर्ड में कंप्यूटर शिक्षा की अनिवार्यता से जुड़े लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि इससे वर्तमान समय में कंप्यूटर तकनीकी सही जानकारी छात्र- छात्राओं को मिल सकेगी वहीं इससे रोजगार के बेहतर और अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे साथी छात्र-छात्राओं को विषयों के बेहतर समझ में उपयोगी साबित होगी। आज के इस डिजिटल युग में जहां सरकार ऑनलाइन एवं डिजिटल एजुकेशन की सुदृढ़ तैयारी कर रही है। वही ऑनलाइन परीक्षाओं में बेहतर परफॉर्मेंस के तहत राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यधारा में छात्र- छात्राओं का समावेश के तहत इसका व्यवहारिक एवं व्यवसायिक जीवन में उपयोगी साबित होगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग