नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। पहले दलीय पार्टी में था अब स्वतंत्र हो गया हूं पंचायत प्रतिनिधियों के हक की लड़ाई के लिए ही निर्दलीय जनप्रतिनिधियों की पार्टी बनकर मैदान में आया हूं। पंचायती राज ब्यवस्था में सरकार की योजनाओं को अंतिम ब्यक्ति तक पहुचाने के लिए संकल्पित हूँ। ये बाते निर्दलीय बिधान परिसद के उमीदवार ई सच्चितनन्द राय ने अमनौर हरनारायण गांव में जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपके समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़कर जितने का एक फायदा यह भी होगा कि मैं आपके हक की लड़ाई जोरदार तरीके से लरूँगा इसके साथ सरकार के गलत नीतियों का जमकर विरोध करूंगा। इन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों के द्वारा मुझे पिछले चुनाव में अपार समर्थन के बाद जब मैं बिधान परिषद में पंहुचा तो सबसे पहले त्रिस्तरीय पंचायती राज ब्यवस्थाओ में सुधार लाने और सभी जन प्रतिनिधियों को उनके अधिकार दिलाने की दलील रखी थी, जिसका नतीजा 2016 में ही दिखने लगा था। जन प्रतिनिधियों को कहा कि आप तीसरा सदन के मालिक है।मैं आपका वकील बनकर मजबूती से हर अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया दिलीप सिंह ने किया मंच संचालन मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह व धन्यवाद ज्ञापन समरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्यरूप से अपहर मुखिया प्रतिनिधि सरोज मांझी, मुनचुन सिंह, मुखिया सत्येंद्र राम, पैग़ा मुखिया सजींव प्रसाद यादव, उप प्रमुख बिबेक़ानन्द राय बिक्की, वार्ड संघ अध्यक्ष राजु कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, समेत सैकड़ों वार्ड बीडीसी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग