पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण जिले के सभी प्रखंडों में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के हक के लिए मैं विधानसभा के उच्च सदन में हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा । उक्त बातें विधान परिषद के चुनाव में राजद के घोषित प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने मशरक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहां। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए तीन सूत्री मांगों का संकल्प लेकर मैं चुनावी समर में आया हूं। पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए वही उनके लिए पेंशन की भी व्यवस्था होनी चाहिए । माननीय का दर्जा मिलना चाहिए। उनके लिए भी स्वास्थ्य कार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए एवं बीस लाख तक का इलाज मुफ्त होना चाहिए। इन मांगों को पूरा कराने के लिए मैं सदैव प्रयत्नशील रहूंगा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सबके सुख दुःख में शामिल होते हैं। ये सेवा भावना से राजनीति में आये हैं। इस बार सारण क्षेत्र में निकाय का चुनाव धनबल का नहीं बल्कि जनबल का होगा। पहले के जनप्रतिनिधि हवा हवाई काम में विश्वास करते थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग