राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद पद हेतु राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुधांशुरंजन जी के समर्थन में सारण के सम्मानित पंचायत के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से वोट के लिए आग्रह को लेकर 30 मार्च समय 11 बजे दिन को मढौरा विधानसभा क्षेत्र में लालू प्रसाद यादव डिग्री कॉलेज टेहटी के मैदान में युवा हृदय सम्राट, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का आगमन होने जा रहा है। इस विशेष पल पर राजद के उम्मिदवार सुधांशु रंजन ने अपने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के सभी अवाम को ह्दय पूर्वक कहा है कि आप सभी सम्मानित सारण के पंचायत के नव निवार्चित जनप्रतिनिधि गण तथा सारण जिले के सुधांशु रंजन को चाहने वाले युवाओं के साथ माताओं, बहनों, मेरें बड़े परिजनों से आग्रह और विनम्रता पूर्वक निवेदन है कि आप सभी इस सभा में पहुंचकर सुधांशु रंजन के हाथों को मजबूत करने के लिए तथा सारण के विकास में नई दिशा देने के लिए अवश्य भाग ले और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग