बनियापुर के नदौवा में ट्रांसफार्मर जलने से चालीस घरों की बिजली बाधित, लोग परेशान
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के नदौवा में ट्रांसफार्मर जलने से चालीस घरों की बिजली बाधित हो गई है। बिलजी आपूर्ति बाधित होने से लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगो ने बताया कि ट्रांसफार्मर में कई दिनों से सॉर्ट सर्किट हो रही थी जिसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी। लेकिन विभाग ने इसपर ध्यान देना उचित नहीं समझा.विभाग की टाल मटोल की इस नीति के कारण लोगो को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। स्थानीय मुखिया बेबी देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र राम ने एसडीओ को ट्रांसफार्मर जलने की बात बताते हुए इसे शीघ्र बदले की मांग की है। इधर धनगड़हा में भी एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की है। ग्रामीणों ने बताया है कि लगातर बिजली आपूर्ति बंद होने से उन्हें मोबाईल चार्ज तथा आवश्यक सेवाओं के लिए यत्र तत्र जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया है कि यदि दो दिनों के भीतर ट्रांसफार्मर नही बदले जाने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग