मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। उच्च मध्य विद्यालय मदारपुर में पढ़ने वाले विनय विकास ने मैट्रिक की परीक्षा में 457 अंक लाकर अपने स्कूल का टॉपर बने हैं। विनय के पिताजी एक निजी कंपनी में कार्यरत है। विनय विकास ने मैट्रिक की इस परीक्षा में 457 अंक लाकर अपना तथा अपने विद्यालय के साथ अपने गांव का नाम रोशन किया है। छात्र विनय विकास के पिता अरुण सिंह तथा माता मुन्नी देवी है। वहीं इनके सफलता पर अमनौर के अंचल सचिव अवधेश राय कांग्रेसी नेता हरीश कुमार राय ने फोन कर उन्हें बधाई दिए। विनय विकास के गुरु राहुल कुमार सिंह ने उनके घर जाकर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग