अखिलेश कुमार पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में श्री राम जन्मोत्सव सत्संग समिति का 26 वां वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। शनिवार को संध्या सात बजे प्रवचन मंच का दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया। 10 अप्रैल तक चलने वाले इस वार्षिकोत्सव में कई साधु संत और महात्मा दिवा कालीन और संध्याकालीन प्रवचन माला में भाग लेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रवचन के लिए पहुंचने वाले संतों में श्री श्री 1008 संत दामोदर दास जी महाराज, देवरिया उ प्र से संत अखिलेश मणि शांडिल्य, वाराणसी से डॉक्टर मदन मोहन मिश्रा, चित्रकूट मध्य प्रदेश से साध्वी राधा शर्मा, उत्तर प्रदेश से ही पंडित अनिल शास्त्री, अयोध्या से पंडित मधुसूदन शास्त्री अपनी अमृतमयी वाणी से राम भक्तों को राम कथा सुनाएंगे। इस अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। प्रवचन मंच उद्घाटन के समय आयोजन समिति के सदस्यो सहित बाबा दामोदर दास पूर्व विधानपार्षद बनारस सिंह, रमेश तिवारी, विमल तिवारी, ललनजी प्रसाद, मनोज मिश्र कृष्णा सिंह, प्रशांत तिवारी, रामजानकी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद मिश्र अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग