पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत सरदारगंज गांव के वार्ड- 6 निवासी स्वर्गीय कृष्णा महतो के 30 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार महतो का हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में मंगलवार को मौत हो गया है। यह घटना मंगलवार की सुबह की है। मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। जैसे ही परिवार वालों को इस घटना का पता चला परिवार वालों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल हो गया है। घटना की खबर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण और सम्बंधी लोग मृतक के घर पर उपस्थित होने लगे हैं। मृतक के पत्नी मालती देवी बेसुध होकर रो रही है। मृतक का एक लड़की और एक लड़का है। लड़की निशा कुमारी 6 वर्ष एवं लड़का प्रियांशु कुमार 4 वर्ष का है। प्रत्यक्षदर्शियों के बताने के अनुसार मृतक सुजीत कुमार महतो फरीदाबाद में कंस्ट्रक्शन लाइन में राजमिस्त्री का कार्य करता था। मृतक के शव को मृतक के पड़ोसी जो साथ में काम करते थे । उनके द्वारा एम्बुलेंस से गांव लाया जा रहा है। लोगों के बताने के अनुसार सुजीत कुमार महतो की कमाई पर ही पूरा परिवार आधारित था। मृतक के कमाने से ही पूरा परिवार का खर्चा चलता था। मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार बेशुद्ध पड़ा हुआ है। दोनों बच्चों का भी रो रो का बहुत बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग