राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शौच कर घर लौट रही नाबालिक युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के मेढुका खुर्द का है। युवती के भाई ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मेरी 16 वर्षीय बहन सुबह में शौच कर घर लौट रही थी। तभी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद निवासी धनलेश सिंह, अखिलेश सिंह, शैलेश सिंह, मंजीत सिंह एवं धुपलेश सिंह बोलेरो से सवार होकर आए और मेरी बहन को बैठाकर फरार हो गए। इस घटना को मेरी माँ ने देखा है। जिसके बाद हमकों जानकारी मिली तो उक्त लोगों के घर पहुँच मेरे द्वारा पुछताक्ष की गई तो सभी नामजद गाली-गलौज एवं हल्ला-गुल्ला करने लगे।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग