विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा थाना क्षेत्र के परसौना महुआ टोला निवासी रामप्रवेश राय के 14 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार की गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई।वही घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया सरिता देवी के प्रतिनिधि युवा समाजसेवी अमित साह ने पीड़ित परिजनों के घर पहुच सांत्वना दिया व हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया एवं शव को खोजबीन के एनडीआरएफ टीम को बुलाकर घण्टो देर तक गंडक नदी गोताखोर व एनडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी हुई।वही मिली जानकारी के अनुसार अभी तक शव नही मिल सका हैं। वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग