राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को गलत नीयत से देखने एवं विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी रविरंजन कुमार यादव ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें विजय कुमार राय, अमर राय, किशोर राय उर्फ कवल किशोर राय, कुसुम देवी, रंजू देवी, एवं रामअसन राय को अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि उनकी पत्नी रीना देवी सुबह में कूड़ा फेंकने के लिए जा रही थी कि उसी समय उनके पड़ोसी विजय कुमार राय गलत नियत से देखकर हंसने लगे एवं उनकी पत्नी का कपड़ा पकड़कर खींचने लगे। जिससे वह बेपर्दा हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर वे तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य दौरे और इसका विरोध किये तो उपरोक्त आरोपियों ने मिलकर उन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के गर्दन से सोने का मंगलसूत्र खींच लिया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा झगड़ा को शांत कराया गया तथा इलाज के लिए उन लोगों को पीएचसी इसुआपुर में भर्ती कराया गया। जहां उन लोगों का इलाज हुआ। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग