राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में रविवार को बच्चों के झगड़े के मामूली विवाद में दरवाजे पर चढ़ जमकर मारपीट की गई जिसमें पति पत्नी गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। जहां से पत्नी की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मामले में पत्नी फुलकान्ती देवी ने सोमवार को थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। दिए आवेदन में बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठी थी कि पड़ोसी राम कुमार, सोनू कुमार समेत आधा दर्जन लोगों ने बच्चों के झगड़े के विवाद में डंडा एवं गरासी लेकर जमकर मारपीट करने लगें उसी में रामकुमार यादव गरासी से हमला कर सर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गई वही हल्ला की आवाज सुनकर बचाने आएं पति जवाहर लाल यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में थाना पुलिस दिए आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग