गड़खा वार्ड नं 5 पोखरा में तब्दील नहीं सुन रहे सीओ और मुखिया, डीएम से शिकायत

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा पंचायत के वार्ड नं 5 में नाले के पानी निकासी नहीं होने जलजमाव हो गई हैं। वार्ड सदस्य सुन्दरपतियाँ देवी, मनोज कुमार यादव,निरंजन राय,पवन कुमार मंजीत कुमार, विनोद राय, मुन्नी कुमारी, कौशल्या देवी, लालती देवी, धनावति देवी, रीना देवी, शिल्पी कुमारी, निधि कुमारी, भोला राय देवलाल राय समेत चार दर्जन ग्रामीणों जिलाधिकारी को दिए आवेदन में कहाकि गाँव एक पोखरा जिसमें अधिक पानी होने से पाइन और पुल समेत सड़क पर पानी भर गई हैं। मुखिया द्वारा नाले व पाइन की सफाई नही कराई जा रही हैं।सीओ और मुखिया से कई बार जानकारी देने के बाद भी नाले व पाइन के सफाई नही करने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग