राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रहस्यमय तरीके से गायब हुआ शहर के चिकित्सक का भाई सह हार्डवेयर व्यवसायी, गुदरी बाजार के बाद सिवान में लोकेशन के बाद मोबाइल हुआ स्विच ऑफ

छपरा(सारण)- रहस्यमय तरीके से गायब हुआ शहर के चिकित्सक का भाई सह हार्डवेयर व्यवसायी ; गुदरी बाजार के बाद सिवान में लोकेशन के बाद मोबाइल हुआ स्विच ऑफ
छपरा शहर के नेहरू चौक निवासी युवा व्यवसायी शनिवार की सुबह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए. वह एक अज्ञात कॉल आने के बाद फोन पर बात करते हुए दुकान से गांधी चौक की तरफ निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. इस मामले में उनके बड़े भाई डॉक्टर संजीव जायसवाल के द्वारा नगर थाना में एक आवेदन दिया गया है.

उक्त व्यवसायी नगर थाना क्षेत्र के नेहरू चौक निवासी शिव शंकर प्रसाद जायसवाल के 45 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार जयसवाल बताए गए हैं. वह नेहरू चौक-गांधी चौक पथ पर भवानी हार्डवेयर दुकान चलाते हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह शनिवार की सुबह 8:00 बजे दुकान के लिए घर से निकले थे. 8:15 पर दुकान पहुंचकर साफ-सफाई कर रहे थे. इसी बीच उन्हें एक अज्ञात कॉल आया और वह अपने कर्मियों को बोले कि वह गांधी चौक से आ रहे हैं. इस दौरान वह मोबाइल पर बात करते हुए 8:30 मिनट पर गांधी चौक की तरफ पैदल ही निकले. इसके बाद वापस दुकान पर नहीं लौटे. काफी देर तक वापस नहीं लौटने के बाद घर वालों ने उनसे मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया. जिसके बाद इस बात की सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी गई. हालांकि उक्त व्यवसायी के मोबाइल टावर का लोकेशन गुदरी बाजार मे भी पाया गया है. जिसके बाद उसके मोबाइल टावर का लोकेशन सिवान आया है.

फिलहाल उनका मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण परिजन, व्यवसायी एवं चिकित्सक परेशान हैं. रात होते-होते शहर के व्यवसायी एवं चिकित्सक नगर थाना पहुंचे, जहां उनके द्वारा थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह से उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई. इस मामले मे एसपी हर किशोर राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. यह मामला व्यवसायिक लेन-देन का प्रतीत होता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शीघ्र ही उक्त व्यवसाई को ढूंढ निकाला जाएगा.