राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। सदर प्रखण्ड के घेघटा में अमरनाथ राम की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जयंती संध्या समय में मनाया गया। कार्यक्रम में आये आगंतुकों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने के साथ छात्र- छात्राओं ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित कर्मवीर भारती उपाध्यक्ष राजद, राम लाल राम अंबेडकर रविदास संघ अध्यक्ष, मोहम्मद इम्तियाज अहमद, डॉ अशोक कुशवाहा, B.C.O कन्हैया राम, B.C.O रवि चौधरी, जिला परिषद प्रेम कुमार रंजन, शाखा प्रबंधक श्यामलाल राम, शाखा प्रबंधक शंकर राम, डॉ केदारनाथ राम शामिल हुए और सभी लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग