राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के सरमी का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने सुधीर साह, शिवलाल साह सहित तीन लोगों को नामजद कर बताया है कि मेरी नाबालिक पुत्री बकरी चराकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में उक्त नामजदों ने जबरन रोककर बोलेरों गाड़ी में बैठा कर भगा दिया। वही इस बाबत जब मैं पुछताक्ष करने गया तो नामजद मेरे साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग