राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल ने मुफ्तीगंज स्टेशन पर हो रहे विद्युतीकरण एवं दोहरी लाइन का किया निरीक्षण 

राष्ट्रनायक न्यूज।

पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। परिचालन की सुगमता एवं मूलभूत ढाँचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर ओड़िहार- जौनपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत डोभी- मुफ्तीगंज (21 किमी.) रेल खण्ड का दोहरीकरण कार्य विद्युतीकरण सहित पूर्ण होने के उपरांत मोहम्मद लतीफ खान, रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल द्वारा शानिवार, 23 अप्रैल को इस विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक/ वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय समेत मुख्यालय गोरखपुर, वाराणसी मंडल एवं निर्माण संगठन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने सबसे पहले अपनी स्पेशल ट्रेन से मुफ्तीगंज स्टेशन पहुँचे और रेलवे स्टेशन पर संस्थापित नए उपकरणों का गहन निरीक्षण किया, इसके साथ ही दोहरीकरण के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान,इंटरलॉकिंग,विडीयू पैनल, ब्लाक यन्त्र,स्टेशन वर्किंग रूल,स्टेशन पावर पैनल, रिले रूम, इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई सिस्टम, इमरजेंसी कैंसिलेशन, वीडर काउंटर,प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, नये सिगनल,बर्थिंग ट्रैक,ओवर हेड ट्रैक्शन,सिगनल ओवर लैप,फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प,फेसिंग एवं ट्रेलिंग पॉइंट्स,समपार फाटक आदि की संरक्षा परखी। तदुपरांत इस ब्लॉक खण्ड में स्थित स्विच एक्सटेंशन जॉइंट संख्या 13 का गहन निरीक्षण करते हुए मुफ्तीगंज स्टेशन सेक्शन में स्थित इंटरलॉक समपार संख्या 28 का संरक्षा निरीक्षण किया और गेट मैन से विधुतीकृत सह दोहरीकृत रेल खण्ड में अपनाये जाने वाले संरक्षा ज्ञान को परखा। इसके बाद उन्होंने पॉइंट संख्या 212A का स्विच रेल एवं टंग रेल का गेज परीक्षण कर संरक्षा परखी।

तदुपरांत रेल संरक्षा आयुक्त मोटर ट्रॉली से मुफ्तीगंज-डोभी रेल खण्ड मध्य स्थित माइनर ब्रिज सं-27 पर दोहरीकृत लाइन हेतु निर्मित ब्रिज की जाँच की तथा सी आर एस आगे बढ़े और कर्वेचर संख्या -8 पर नई लाइन का इन्डेन्ट एवं ओवरहेड से मानक दूरी मापी तदुपरांत नॉन इन्टरलॉक समपार संख्या-25 का संरक्षा निरीक्षण किया और दोहरीकृत खण्ड के मानकों के अनुसार उपकरणों का संस्थापन जाँचते हुए केराकत रेलवे स्टेशन पर पहुँचे और पावर सब स्टेशन का भी निरीक्षण किया और पावर डिस्ट्रीब्यूशन पर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर, अर्थिंग एवं समुचित आइसोलेशन की व्यवस्था की जाँच की। तदुपरांत केराकत स्टेशन पर रेलवे ट्रैक से ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई तथा क्लियरेंस का मापन किया और पॉइंट संख्या 202A का फेल सेफ पध्दति के अनुरूप गेज टेस्टिंग कर संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गहन परीक्षण किया। तदुपरांत वे केराकत- डोभी ब्लाक खण्ड पर आगे बढ़े और ब्लाक सेक्शन के मध्य किमी संख्या पर स्थित मेजर ब्रिज संख्या-17 के फाउन्डेशन एवं ट्रैक्शन समेत नवनिर्मित रेल संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक सेक्शन नई लाइन फिटिंग्स पर ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की ऊँचाई, मानक के अनुरूप क्रॉसओवर लाइन विद्युत कर्षण लाइन फिटिंग्स, ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की नई लाइन से मानक ऊँचाई का संरक्षा निरीक्षण करते हुए डोभी स्टेशन पहुँचे और स्टेशन पर रेल संरक्षा आयुक्त ने दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के मुताबिक विकसित विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया साथ ही स्टेशन वर्किंग रूल और मेंटेनेंस मैनुअल की जाँच की सभी मानक के अनुरूप पाया गया।

रेल संरक्षा आयुक्त ने डोभी- मुफ्तीगंज स्टेशनों पर दोहरीकृत सह विधुतीकृत स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार नई लाइन फिटिंग्स, संस्थापित नए सिगनलों टर्न आउट्स,बैलास्टिंग एवं पैकिंग, कर्वेचर पर क्लियरेंस तथा दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों बूम लॉक व हाइट गेजों के संस्थापन सुनिश्चित किया। रेल संरक्षा आयुक्त ने नई रेल लाइन पर विधुत इंजन से संचालित सी आर एस स्पेशल से डोभी-मुफ्तीगंज पर अधिकतम 120 किमी/घन्टे की स्पीड से ट्रॉयल सम्पन्न हुआ।