नगरा प्रखण्ड के डुमरी पंचायत के ग्राम शाहीपुर के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित।
राष्ट्रनाय प्रतिनिधि।
छपरा(सारण)।नगरा प्रखंड के ग्राम शाहीपुर में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में संक्रमित स्थल के उत्तर में श्री शिवजी साह के घर के पास, दक्षिण में मोती माउण्ट स्कूल के पास, पूरब में मुसहर टोली के पास और पश्चिम में सड़क तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, नगरा को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गों को संबंधित मुखिया एवं वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।
कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है जिसका दायित्व डॉ0 दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बॉर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है। इस पूरी गतिविधि का अनुश्रवण करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दिया गया है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग